ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला ज़िले में बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा वितरण शुरू ...

- मंत्री भुल्लर ने 25 किसानो को मुआवज़ा राशि के स्वीकृति पत्र बांटे, मुआवजा राशि किसानो के खाते मेंआई  

- पंजाब सरकार बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करेगी -- गिरदावरी का काम लगभग पूरा 

- AAP सरकार देश की पहली सरकार, जो 20 हज़ार प्रति एकड़ मुआवज़ा दे रही  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब-डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव किशन सिंह वाला में आज कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर दवारा बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवज़ा वितरण की शुरुआत की। जिसमे लगभग 25 किसानों को फसलों और घरों को हुए नुकसान के लिए मुआवज़ा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे। मंत्री ने बताया कि मुआवज़ा राशि सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में जमा कर दी गई है। उन्होंने कपूरथला ज़िले के किशन सिंह वाला, चक पट्टी बालू बहादुर और हुसैनपुर बुले गाँवों के किसानो से मुलाकात की। 

बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवज़ा स्वीकृति पत्र वितरित करने के अवसर पर कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि पंजाब के CM भगवंत मान द्वारा किए गए वादे के अनुसार दिवाली से पहले बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा वितरित कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने नष्ट हुई फसल के लिए 20 हज़ार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा वितरित किया है।  

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार किसानों की ज़मीन को कृषि योग्य बनाने में भी मदद करेगी। इसके अलावा, किसानों को 5 लाख एकड़ के लिए गेहूँ के बीज भी उपलब्ध कराए जाएँगे। भुल्लर ने कहा कि आज पंजाब भर से 13 कैबिनेट मंत्री मिशन पुनर्वास के तहत राहत राशि वितरित करने और लाभार्थियों को मुआवज़े के स्वीकृति पत्र वितरित करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के CM भगवंत मान ने अजनाला में 631 किसानों को 5.70 करोड़ रुपये के चेक वितरित करके मिशन पुनर्वास की शुरुआत की थी। भुल्लर ने कहा कि विशेष गिरदावरी का काम लगभग पूरा हो चुका है और अगले कुछ दिनों में सभी पीड़ितों को मुआवज़ा राशि वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कपूरथला ज़िले में लगभग 14.50 करोड़ रुपये की मुआवज़ा राशि जारी कर दी है। 

इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन एवं सुल्तानपुर लोधी से AAP प्रभारी सज्जन सिंह चीमा ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की सरकार लोगों के हर दुख-सुख में उनके साथ खड़ी है। 

इस अवसर पर AAP कपूरथला हलका प्रभारी एडवोकेट कर्मबीर सिंह चंदी, फगवाड़ा हलका प्रभारी हरनूर सिंह हरजी मान, DC अमित कुमार पांचाल, SSP गौरव तूरा, ADC नवनीत कौर बल्ल, SDM सुल्तानपुर लोधी अलका कालिया, SDM कपूरथला इरविन कौर मौजूद थे।  

No comments