ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ASI के भतीजे पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल ....

- घर से बुलाकर ले गए, तेजधार हथियारों से घायल कर सुभानपुर पुल के नजदीक फेंका, सिविल में भर्ती   

- पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, पुलिस जाँच में जुटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सुभानपुर क्षेत्र के नजदीक दोपहर बाद एक ASI का भतीजा गंभीर घायल अवस्था में मिला है। जिस को एंबुलेंस 108 की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक को रंजिश के चलते कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए। और तेजधार हथियारों से घायल कर सुभानपुर पुल के नजदीक फैक गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP भुलत्थ करनैल सिंह ने भी की है। 

मिली जानकारी अनुसार कपूरथला सिटी थाने में तैनात एएसआई मंगल सिंह के भतीजे दविंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह वासी धारीवाल बेट को दोपहर कुछ युवक घर से बुलाकर बात करने के लिए ले गए और रास्ते में हमला कर गंभीर घायल कर दिया। और उसको सुभानपुर पुल के नजदीक फेंक दिया। ASI मंगल सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 7-8 युवको ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। हमलावर उनके भतीजे को हमला कर मरा हुआ समझ फेंक गए है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त हलवारो ने दो वर्ष पहले भी इस पर हमला किया था, जिसका मामला थाना ढिलवां में दर्ज है। 

राहगीरों ने घायल युवक को जब देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस 108 की मदद से घायल दविंदर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सुभानपुर थाना की पुलिस घायल के बयान लेने के लिए सिविल में गई हुई है। घायल के बयान पर आरोपिओ के खिलाफ उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।  

No comments