ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सिविल अस्पताल में घुटने बदलने का सफल ऑपरेशन ...

- हड्डियों रोग के माहिर डॉक्टर ने मरीज का नी-ट्रांसप्लांट की, सारा खर्च आयुष्मान योजना के तहत   

- सिविल सर्जन बोले -- ऐसे निष्ठावान डॉक्टर्स की वजह से सरकारी अस्पतालों में मरीजों का विश्वास मजबूत होता   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

आधुनिक युग में जहाँ सरकारी अस्पातलो की सेवाओं से असंतुष्ट मरीज सरकारी अस्पातलो में जाने की बजाय निजी अस्पतालो में जाना बेहतर समझते है। वहीँ कपूरथला के सिविल अस्पताल में ऑर्थो सर्जन दवारा एक मरीज के घुटने बदलने का सफल ऑपरेशन कर सरकारी अस्पतालों की छवि मजबूत बनाई है। और इस ऑपरेशन के बाद मरीज और उसके परिजन भी सिविल के डॉक्टर की सेवाओं से संतुष्ट है। 

सिविल अस्पताल में तैनात MS ऑर्थो डॉ. अमनदीप सिंह ने बताया कि उक्त मरीज के उपचार का सारा खर्च आयुष्मान योजना के तहत किया गया है। ऑर्थो डॉक्टर की इस कार्यनीति की सराहना सिविल सर्जन डॉ संजीव भगत और SMO डॉ परमिंदर कौर ने भी की है।  

सिविल सर्जन डॉ संजीव भगत ने बताया कि कुछ दिन पहले एक मरीज परविंदर सिंह वासी गांव तलवंडी चौधरियां घुटना की परेशानी के चलते सिविल अस्पताल में आया था। जिसकी प्राथमिक जाँच के बाद MS ऑर्थो डॉ अमनदीप सिंह ने घुटना बदलने की बात कही थी। उक्त मरीज की आर्थिक स्थिति और आयुष्मान योजना के कार्ड को देखते हुए डॉक्टर ने सिविल में ही घुटना बदलने का फ्रेसला किये। और परिजनों की सहमति के बड़ा मरीज परविंदर सिंह के घुटने बदलने का सफल ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन से उसके तामीरदार भी संतुष्ट है। और मरीज भी स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि यह सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत की गई।  

सफल ऑपरेशन के बाद मरीज का हाल जानने के लिए सिविल सर्जन डॉ. संजीव भगत, DIO डॉ. रणदीप सिंह, SMO डॉ. परमिंदर कौर, डॉ. सिम्मी धवन, डॉ. सुरिंदर कौर, डॉ. अनुप्रिया, सुपरिटेंडेंट राम अवतार, OPD काउंटर प्रभारी पंकज कुमार एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।  


No comments