ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला शहर की खस्ताहाल सड़कों का जल्द निर्माण, 4.84 करोड़ की ग्रांट हुई जारी .....

- प्रोजेक्ट को तुरंत शुरू करने के लिए टेंडर जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब सरकार ने कपूरथला शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 4.84 करोड़ की ग्रांट नगर निगम कपूरथला को जारी की है। यह राशि शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण, मरम्मत और सुधार कार्यों के लिए प्रदान की गई है। 

यह जानकारी देते हुए निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि यह ग्रांट शहर की प्रमुख सड़कों माल रोड, शालीमार बाग, मोहब्बत नगर, तरलोकपुरा, सेंट्रल टाउन और कोटू चौक से दंदूपुर रोड के नवीनीकरण और निर्माण पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा इन प्रोजेक्ट को तुरंत शुरू करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।  

कमिश्नर ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही यह ग्रांट कपूरथला शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुसार किए जाएंगे और सड़कों की टिकाऊपन को सुनिश्चित किया जाएगा।  

कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि नगर निगम शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और सरकार द्वारा मिल रही वित्तीय सहायता के साथ कई अन्य बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट भी तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के विकास से शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।  

उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता के साथ सीधी भागीदारी के मॉडल पर काम कर रहा है और लोगों के सुझावों के अनुसार शहर के हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। 

No comments