ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 2 एक्टिवा की आपस में टक्कर, युवती सहित दो घायल ...

- दोनों घायल उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में करतारपुर रोड पर 2 एक्टिवा की आपस में टक्कर होने की खबर है। इस हादसे में एक युवती और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन शिवम पुत्र हरजिंदर वासी शालीमार बाग ने बताया कि वह करतारपुर की तरफ जा रहा था, जब वह गांव कादुपुर के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने ऐ आ रही एक्टिवा सवार एक युवती जिसका नाम भजोत कौर वासी गांव पत्तड कलां ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों टकराकर नीचे गिर गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।  

सिविल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. इंद्रप्रीत के अनुसार दोनों घायलों का उपचार जारी है। और इस बारे संबंधित थाना कोतवाली को भी सूचित कर दिया है। 

No comments