कपूरथला में 2 बाइक सवारो ने प्रवासी मजदूर पर की फायरिंग, घायल ....
- पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचे, एक हमलावर काबू, मामले की जांच शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा के गांव रानीपुर कंबोआ में बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गुरुद्वारा रामसर के पास एक प्रवासी मज़दूर को गोलियां मारकर घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति अरुण कुमार जो कि गांव बुहानी का रहने वाला है ने बताया कि बाइक सवार हमलावरों मे से एक व्यक्ति ने उस पर फायर कर दिया जिसमें से वह गंभीर घायल हो गया।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर गांव बुहानी वासी अमरीक सिंह ने बताया कि घायल अरुण कुमार पिछले 25 वर्षों से उनके साथ रह रहा है और घर के कामों में सहायता करता है। उसने बताया कि उक्त हमलावर कई दिनों से उसकी रेकी कर रहे थे। जिसके बारे में उसने संबंधित थाने को सूचित भी किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज उन्होंने रेकी कर रहे दो युवकों का पीछा किया तो उन्होंने अरुण कुमार पर तीन गोलियां चलाईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना को लेकर गांव रानीपुर कंबोआ के सरपंच रजिंदर सिंह चंदी के अनुसार यह बहुत ही निंदनीय घटना है जिसके कारण गांव में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अरुण कुमार को गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
वहीं इस पूरी घटना के संबंध में एसपी फगवाड़ा गुरमीत कौर के अनुसार बुहानी गांव के पास गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें अरुण कुमार को तीन गोलियां लगीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान समीर जिला फिल्लौर के रूप में हुई है।
उन्होंने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों में से एक को काबू कर लिया है जबकि दूसरा युवक जिसने गोली चलाई थी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है और उनका कहना है कि बाकी आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






















No comments