ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला से नाबालिक लड़की लापता, FIR दर्ज ...

घर से सहेली से मिलने का कहकर गई, पिता ने अज्ञात युवक पर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का लगाया आरोप  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

9

कपूरथला की सबडिवीजन भुलत्थ वासी एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि वह सहेली से मिलने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। नाबालिक के पिता की शिकायत पर थाना भुलत्थ में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी ASI सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान और लड़की की तलाश की जा रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भुलत्थ वासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह एक निजी स्कूल की बस चलता है। तथा उसके तीन बच्चे हैं। छोटी लड़की किरण (काल्पनिक नाम) की जन्म तारीख 10-11-2010 है। उसकी पत्नी लगभग 5 साल से जालंधर में रह रही है। और तीनों बच्चे उसके पास ही रहते है जिनका पालन पोषण वह करता है।  

4 सितंबर को सुबह 10 बजे किरण अपनी सहेली से मिलने का कहकर घर से गई थी। लेकिन बाद में वापस नहीं आई। और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों तथा परिचितों से भी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली है।  

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में यह भी बताया कि उन्हें शक है कि कोई अज्ञात युवक उनकी लड़की को शादी का झांसा देकर कही भगा ले गया है। 

No comments