कपूरथला सिविल अस्पताल के डेंगू वार्ड में हुई स्पार्किंग ...
- छत से तपक रहे पानी और सीलन से जंक्शन बॉक्स में हुआ शार्ट सर्किट, मशीनरी का हुआ बचाव
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला सिविल अस्पताल के डेंगू वार्ड में आज दोपहर बाद जंक्शन बॉक्स में स्पार्किंग होने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में मशीनरी आदि का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इलेक्ट्रीशियन बुलाकर सप्लाई कट करवा दी और रिपेयर करवाने का काम शुरू कर दिया है। इसकी पुष्टि SMO इंदु सेठी ने भी की है।
जानकारी अनुसार कई दिनों से हो रही बारिश के चलते सिविल अस्पताल की इमारत के काफी हिस्से की छत से पानी टपकने लगा था। और दीवारों में भी काफी सीलन आ गई है। इसी हालातो में आज वीरवार को बाद दोपहर डेंगू वार्ड में लगे पावर सप्लाई के जंक्शन बॉक्स में स्पार्किंग होने लगी और धुआं भी निकलने लगा। धुआँ निकलता देख कर्मिओ ने तुरंत टेक्नीशियन को बुलाकर कनेक्शन कटवा दिया। लेकिन तब तक जंक्शन बॉक्स पूरी तरह से जल चुका था। हालांकि डेंगू वार्ड में कोई मरीज ना होने के चलते कोई जानी और मशीनरी का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं SMO इंदु सेठी ने बताया कि यह घटना बारिश के कारण दीवारों में सीलन की वजह से हुई है। उन्होंने तुरंत इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर रिपेयर करवाने का काम शुरू करवा दिया है।



















No comments