शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई, पढे कब तक ... ??
- प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लिया फैसला
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में हो रही भारी बारिश तथा विभिन्न जिलों में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त तथा निजी स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने के आदेश दिए है।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की बिगड़ रही स्थिति तथा कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते 7 सितंबर तक छुट्टी बढा दी है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह फैसला बाढ़ के हालातो के चलते CM भगवंत मान के निर्देश पर लिया गया है। और प्रदेश के लोगों को अपील की है कि जिला प्रशासन की हिदयातुन की पालना करें।



















No comments