ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में खस्ताहाल इमारतों पर निगम का एक्शन .....

14 इमारतें खस्ताहाल, इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

ऐतिहासिक शहर कपूरथला में लगातार हो रही बारिश के चलते खस्ताहाल पुरानी इमारतों के गिरने की घटनाओं और जनता की सुरक्षा को देखते हुए निगम प्रशासन एक्शन में आ गया है। और इन इमारतों को आज से गिराने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस क्रम में निगम ने शहर की 14 पुरानी इमारत की पहचान कर उनके मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। वही 3 खस्ताहाल इमारतो को आज निगम की टीम ने डिच मशीन से गिरा भी दिया है।  

इसकी पुष्टि करते हुए निगम सचिव सुशांत भाटिया ने बताया कि लोगो की सुरक्षा को देखते खस्ताहाल इमारतों को गिराने के लिए दो रेस्क्यू टीमें भी गठित की गई है। जिन्होंने आज से अपना काम भी शुरू कर दिया है। 

बता दें की ऐतिहासिक शहर कपूरथला में लगभग 100 वर्ष पुरानी कई इमारतें है, जो कि इस भारी बारिश में ध्वस्त हो रही है। वहीं इमारत के गिरने की घटनाओ सेआसपास के लोगों की जान माल का भी खतरा है। अभी कल सोमवार को भारी बारिश के चलते मोहल्ला कसाबा में भी एक 80  वर्ष पुरानी इमारत गिरी थी। गनीमत यह रही कि सुबह-सुबह हुए इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

वहीं दूसरी तरफ लगातार हो गई बारिश में शहर के अन्य क्षेत्रों में कई खस्ताहाल इमारते गिरने की आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए निगम ने शहर की 14 इमारत की पहचान कर उनपर एक्शन शुरू कर दिया है। वहीं ऐसी खस्ताहाल इमारतो में कुछ लावारिस भी है। निगम की टीम ने आज मंगलवार को डिच मशीन से जाळोखाना क्षेत्र में  ईमारत को गिराया है। निगम अधिकारियों के अनुसार कुछ इमारत के मालिकों ने खुद ही इमारतें जल्द गिराने का आश्वासन दिया है। 

इस संबंध में निगम सचिव के सुशांत भाटिया ने बताया कि लोगो को ऐसी खस्ताहाल इमारत से बचने के लिए और कुछ इमारतों में रहे लोगो को रेन बसेरा में शिफ्ट होने की अपील करते हुए मुनादी भी करवाई है।  

No comments