पंजाब के AAP विधायक पुलिस हिरासत से फरार ....
- रेप केस में किया था गिरफ्तार, थाने लाते हुए गाड़ी भगाई, एक कर्मी को भी कुचला
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब की सन्नौर से AAP के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर हैं। उन्हें आज सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पंजाब ले जा रही थी, तभी रास्ते में पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और एक पुलिस कर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे कर्मी भी घायल हो गया।
जानकारी अनुसार MLA पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को काबू कर लिया है। जबकि स्कॉर्पियो में फरार MLA का पीछा पुलिस टीम दवारा किया जा रहा है।
यह भी बता दे कि MLA ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है।

.jpeg)

















No comments