ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के कांग्रेस MLA का पूर्व PSO दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार ....

वर्ष 2015 में दर्ज ड्रग तस्करी मामले में फाजिल्का पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया काबू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, पंजाब   

पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा के पूर्व PSO (निजी सुरक्षा अधिकारी) और बेहद करीबी माने जाने वाले जोगा सिंह को पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो यह कार्रवाई फाजिल्का पुलिस ने पुराने ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में की है। 

एक मिडिया हॉउस की जानकारी अनुसार जोगा सिंह वर्ष 2015 में दर्ज एक ड्रग तस्करी मामले में फाजिल्का पुलिस को वांटेड था। इस केस में मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन सहित 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। फाजिल्का पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक टाटा सफारी गाड़ी बरामद की गई थी। जांच के दौरान ही जोगा सिंह का नाम भी सामने आया था, और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने लुधियाना के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की थी। इसमें पूछताछ के लिए कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा को भी पहले गिरफ्तार किया गया था, हालांकि वह लगातार इस मामले से उनका कोई संबंध न होने की बात कहते रहे हैं। 

अब जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस केस को लेकर पंजाब की सियासत में फिर से गर्मा सकती है। विपक्ष पहले से ही इस मामले को लेकर सरकार और खैहरा पर हमलावर है। अब देखना होगा कि पुलिस की आगे की जांच और जोगा सिंह से पूछताछ के बाद नए खुलासे सामने आते हैं या नहीं।  

वहीं MLA सुखपाल खैहरा ने कहा कि जोगा सिंह से उसके कोई संबंध नहीं, वह 10 साल पहले उनका PSO था। अब जोगा सिंह काफी उम्रदराज हो चुका है ,उसका नाम भी इस बार ही आप सरकार ने डाला था । वह तो ऑस्ट्रेलिया अपने बेटे के पास जा रहा था छुट्टिया काटने पत्नी के साथ जहां उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार किया गया।  

No comments