ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के इस क्षेत्र में शिवसेना के पूर्व नेता के घर पर फायरिंग, FIR दर्ज ...

- दो नौजवानों ने घर के अंदर दाखिल होकर बचाई जान, पुलिस CCTV खंगाल रही  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

SHO उषा रानी  हुए 

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा के पलाही गेट क्षेत्र में देर रात्रि कुछ नौजवानों द्वारा शिवसेना के पूर्व नेता के घर पर फायरिंग करके दहशत फैलाने की घटना घटी है। इस फायरिंग के दौरान दो नौजवानों ने घर के अंदर दाखिल होकर अपनी जान बचाई। वहीं थाना सिटी पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलजीत बसरा पुत्र कुलदीप बसरा (पूर्व शिव सेना नेता) निवासी पलाही गेट फगवाड़ा ने पुलिस को बताया कि देर रात उसकी मोबाइल पर आतिश उर्फ धोडा निवासी पलाही गेट के साथ बहस हुई। उसने बताया कि चंद मिनट बाद ही आतिश उर्फ धोडा व राहुल खान पुत्र अश्विनी उर्फ बादशाह पलाही गेट व तीन- चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर के ऊपर फायरिंग करने लगे। उसने बताया कि वह घर के प्रथम स्थल पर था जबकि उसके दो दोस्त अभी सेठी व रोहित ने उसके घर के अंदर दाखिल होकर अपनी जान बचाई।  

उसने बताया कि शोर मचाने पर गोलियां चलाने वाले युवक फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने पर थाना सिटी की एस एच ओ ऊषा रानी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एस एच ओ ऊषा रानी के अनुसार फायरिंग केस मामले में आतिश उर्फ धोडा व राहुल खान पुत्र अश्विनी उर्फ बादशाह व अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।  

No comments