कपूरथला में समागम स्थल के बाहर से एक्टिवा चोरी। घटना CCTV में कैद ...
- पीड़ित महिला रस्म किरया में शोक व्यक्त करने एक्टिवा पर आई थी, जब बाहर आई तो एक्टिवा गायब
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक समागम परिसर के बाहर से एक महिला की एक्टिवा चोरी होने की घटना घटी है। जिसकी CCTV फुटेज भी वायरल हो रही है। वही वायरल फुटेज पुलिस तक पहुँचने के बाद सिटी थाना पुलिस ने चोर की पहचान के लिए जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार कपूरथला के रेलवे स्टेशन रोड पर मंडी जंजघर में एक रसम किरया का शोकसभा समागम में शोक प्रकट करने आई महिला प्रवीण चूंकारिया आई थी। जो कि अपनी एक्टिवा परिसर के बाहर खड़ी कर शोक व्यक्त करने अंदर चली गई। लेकिन जब कुछ देर बाद वह बाहर आई तो उसकी एक्टिवा वहां मौजूद नहीं थी।
घटना के बाद मंडी जंजघर के बाहर लगे CCTV कैमरो की जांच की गई तो देखा एक व्यक्ति उसकी एक्टिवा का ताला खोलकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। वहीँ घटना की सूचना सिटी थाना पुलिस को देने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के लिए जाँच कर दी गई है।



















No comments