कपूरथला में बाढ़ की स्थिति गंभीर --- ब्यास का जलस्तर 1.33 लाख क्यूसेक तक बढ़ा ....
- बेगोवाल क्षेत्र में रेड अलर्ट, मंड कूका और उसके अस्स्पास के लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश
- सुल्तानपुरलोधी में एडवांस बांध और 30 हज़ार एकड़ से अधिक धान की फ़सल को हुआ नुकसान
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में दरिया के नजदीकी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी गई है। क्योंकि ब्यास नदी का जलस्तर 1.33 लाख क्यूसेक तक बढ़ गया है, जिससे एडवांस बांध के 6 स्थानों को काफ़ी नुकसान पहुँचा है। वही पहाड़ी क्षेत्रों में होइ रही बारिश से जल स्तर बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए बेगोवाल क्षेत्र में मंड कूका और उसके आसपास क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए DSP भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि गांव मंड कूका में दरिया के बीच ऊँचे स्थानों बैठे लोगो से सुरक्षित स्थान पर पहुँचने की अपील की गई है। वैसे अधिकतर लोगो को श्री गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा दिया है।
इस बीच कपूरथला, सुल्तानपुरलोधी और भुलत्थ क्षेत्रों में रविवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है, जो बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए चिंता का विषय है। क्योंकि बारिश का पानी ब्यास नदी के फ्लो को लगातार बढ़ा रहा है।
वहीँ इस बारिश के बावजूद संत बलबीर सिंह सीचेवाल अपने अनुयायियों और एक हज़ार से ज़्यादा किसानों के साथ अग्रिम बांध को बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए 6 जगहों पर कमज़ोर जगहों को मज़बूत कर रहे हैं।
संत सीचेवाल ने कहा कि नदी में रेत से भरे बैग डालकर बांधों के नीचे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए JCB मशीनें, ट्रैक्टर ट्रॉलियां और अन्य उपकरण लगाए गए हैं। सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रभावित गांवों अहलीकलां, करमूवाला पट्टन और अहलीखुर्द में अग्रिम बांध को मजबूत करने का काम चल रहा है।
दूसरी तरफ ड्रेनेज विभाग के SE अमरिंदर सिंह पंधेर के अनुसार पौंग बांध से आज फिर ब्यास नदी में 70 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बारिश रुकने पर आने वाले दिनों में ओवरफ्लो ब्यास नदी में जल स्तर में कमी के साथ सबसे अधिक प्रभावित गांवों की स्थिति में सुधार हो जायगा।



















No comments