ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला केंद्रीय जेल में बंद एक हवालाती की मौत ....

- हालत बिगड़ने के बाद जेल अस्पताल से सिविल में किया रैफर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला केंद्रीय जेल में बंद एक हवालाती की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हवालाती की जेल में अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जेल प्रशासन ने इलाज के लिए जेल के अस्पताल पहुंचाया। जेल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने हवालाती की गंभीर स्थिति देखते हुए कपूरथला सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया।

जानकारी अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र लाल चंद के रुप में हुई है। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार कैदी को जब इलाज के लिए लाया तो उसकी मौत हो चुकी थी।  

सिक्योरिटी गार्डस के अनुसार हालत बिगड़ने के कारण जेल अस्पताल से उसे रैफर किया गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय जेल में किसी कैदी के मरने की अभी तक थाने में कोई सूचना नहीं पहुंची है। यदि सूचना आई तो कार्रवाही की जाएगी। 

No comments