कपूरथला में अज्ञात लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दे युवक से छीनी बाइक ...
- पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच आसपास लगे CCTV की जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के जब्बोवाल मार्ग पर देर रात पेट्रोल पंप के नजदीक दो लुटेरों द्वारा एक युवक को घेर कर बाइक लूटने की खबर है। बताया जा रहा हैं कि लुटेरों ने युवक को गोली मरने की धमकी भी दी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO सोनम दीप कौर ने करते हुए बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे CCTV केमेरे खंगाले जा रहे है।
जानकारी अनुसार पीड़ित परमिंदर सिंह वासी गाँव गिद्दड़पिंडी ने पुलिस को बताया कि वह एक सैलून में काम करता है। रात करीब 9 बजे वह अपना काम निपटाकर घर की तरफ लौट रहा था। तभी जब्बोवाल पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवको ने उसे घेर लिया। उन्होंने उसे गोली मारने की धमकी दी और उससे जबरदस्ती उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित ने यह भी बताया कि इस घटना के दौरान वह इतना डर गया था कि एक समय के लिए तो उसे कुछ समझ ही नहीं आया। कुछ देर बाद उसने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल की। जिसके बाद थाना सुल्तानपुर लोधी की पलिस टीम मौके पर पहुँची।
वहीँ इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जाँच अधिकारी एएसआई महावीर सिंह जाँच शुरू कर दी है। SHO सोनामदीप कौर ने बताया कि टीम दवारा पेट्रोल पंप और आसपास लगे अन्य CCTV केमरो की जाँच की जा रही है। फ़िलहाल अभी लैटेरो की पहचान नहीं हुई है।



















No comments