कपूरथला का युवक न्यूजीलैंड में बना पुलिस अधिकारी ....
- वर्ष 2016 में पढ़ाई और करियर के लिए गया था न्यूजीलैंड
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा नडाला वासी मनीष शर्मा ने न्यूजीलैंड पुलिस में अधिकारी बनकर जहाँ अपने परिवार का नाम रोशन किया है वहीँ कपूरथला पर पंजाब नाम भी चमकाया है। मनीष की इस सफलता से परिजनों और उसके गांव में खुशी का माहौल है।
मनीष के पिता ओम प्रकाश शर्मा के अनुसार उस ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के गुरु नानक प्रेम कर्मसर पब्लिक स्कूल से की। और 12वीं की पढ़ाई जालंधर के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्स्थान से की। इसके बाद वह 2016 में पढ़ाई और करियर के लिए न्यूजीलैंड चला गया। जहां उनकी नियुक्ति पुलिस फोर्स में एक अधिकारी के रूप में अभी कुछ दिन पहले हुई है।
मिली जानकारी अनुसार मनीष बचपन से ही पुलिस में भर्ती होकर कानून की सेवा करना चाहता था। और न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद उसने 3 साल तक कड़ी शारीरिक और मानसिक मेहनत कर भर्ती की तैयारी की। अब उनकी अनथक मेहनत से उसका चयन न्यूजीलैंड पुलिस फोर्स में अधिकारी के पद पर हुआ है।
मनीष शर्मा की इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है। माता-पिता और परिजनों उसकी इस उपलब्धि पर गौरव महसूस कर रहे है। गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने मनीष और उसके परिवार को बधाइयां दीं। वहीँ मनीष को जल्द न्यूजीलैंड में किसी जिले के अधिकारी के तौर पर नियुक्ति किया जाएगा।
No comments