ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 3 माह पहले अगवा हुआ USA सिटीजन बच्चा और आरोपी केयरटेकर दम्पति काबू ..

- आरोपी दम्पति को कश्मीर से किया काबू,  USA एम्बेसी को भी किया सूचित 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र से 3 माह पहले एक USA सिटिजन 11 वर्षीय बच्चे को उसकी केयरटेकर महिला तथा उसके पति दवारा अगवा करने के मामले को जिला पुलिस ने सुलझाने का दवा किया है। इसकी पुष्टि SP D प्रभजोत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी दंपति को कश्मीर से काबू कर लिया है। और 11 वर्षीय USA सिटीजन बच्चे को भी बरामद कर लिया है। 

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करने पर आरोपिओ को जेल भेज दिया है। वहीँ बच्चे को उसके वारिसों के हवाले किये जाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। और दूसरी तरफ USA एम्बेसी को भी सूचित कर दिया है। 

SP D प्रभजोत सिंह ने बताया कि ढिलवां वासी एक बुजुर्ग महिला ने बताया था कि उसका बेटा पोलैंड में रहता है, और उसका पोता जिसकी उम्र 11 वर्ष है, 12 मई 2025 को धोखाधड़ी से समिंदर कौर पत्नी अजीतपाल सिंह और अजीतपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह दोनों वासी आदर्श कॉलोनी जालंधर उसके पोते को अगवा कर ले गए थे। जिसके बाद बच्चे की दादी के बयान पर थाना ढिलवां में आरोपी दम्पति के खिलाफ बच्चे के FIR भी दर्ज कर ली थी। वहीँ बच्चा USA सिटीजन होने के चलते USA एम्बेसी को भी सूचित किया था।  

उसके बाद टेक्निकल सेल और ह्ययूमन इंटेलिजेंस की टीम ने 3 अगस्त को समिंदर कौर पत्नी अजीतपाल सिंह और अजीतपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ढिल्लों दोनों वासी 208 गुरु अमरदास नगर थाना डिवीजन नंबर 01 जालंधर को ग्राम फैसल पुलिस थाना यारीपुर जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है। और माननीय अदालत में पेश कर दोनों आरोपिओ को जेल भेज दिया है। वहीँ USA सिटीजन बच्चे को वारिसों के सुपुर्द करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।  

No comments