ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में भाभी ने देवर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, FIR दर्ज ....

- पुलिस की जाँच दो वर्ष तक चली, अब हुई कार्यवाही 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर यौन शोषण के आरोप में उसी के देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसकी पुष्टि SHO सोनामदीप कौर ने की है। 

हरविंदर कौर वासी गांव मोजेवाल (हरनामपुर) सुल्तानपुर लोधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 27 जनवरी 1999 को दलविंदर सिंह वासी गांव फत्तोवाल कोठे कबीरपुर के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। बेटे की उम्र करीब 21 साल है। जबकि बेटी की उम्र 19 साल है।  

शादी के बाद ही उसका पति विदेश दुबई चला गया। जोकि भारत आता जाता रहता है। शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष से घरेलू कारणों के चलते अनबन चलती रही है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका देवर सवरण सिंह वासी गांव फत्तोवाल कबीरपुर ने उसका यौन शोषण किया है। ब्यान उसने साल 2023 में दर्ज करवाए थे। 

SHO सोनामदीप कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जाँच करते हुए और सबूत के तथ्यों को देखते हुए बयान दर्ज कर आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

No comments