ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक सरकारी अस्पताल में गुंडागर्दी, घायल पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद ....

-  मिनी OT में घायल सरपंच पति पर जानलेवा हमला  

- घटना की CCTV भी आई सामने, FIR दर्ज -- DSP  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सब-डिवीजन फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में देर रात मिनी ऑपरेशन थिएटर (OT) में गुंडागर्दी का माहौल बन गया। जब उपचार करवा रहे एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सिविल अस्पताल के स्टाफ ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना की CCTV भी सामने आई है। उक्त घायल व्यक्ति पर पहले कुछ देर पहले ही उसके गांव में कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर घायल किया था।  

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। जिसकी पुष्टि करते हुए फगवाड़ा डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि फिलहाल आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।  

जख्मी व्यक्ति की पहचान गांव बलालो की वर्तमान सरपंच के पति दयाल चंद के रूप में हुई है। पीड़ित गांव में ज़मीन लीज़ पर लेकर खेतीबाड़ी का काम करता है। 

सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़ित दयाल चंद के अनुसार जब वह गांव पंडोरी में पूर्व सरपंच के घर से मोटर के पुर्जे लेने गया था, तो दो युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसने बताया कि इस हमले का कारण सरपंच का चुनाव जीतना था। उसने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, डाक्टरों का कहना है कि बलालो गाँव से मारपीट से जुड़ा एक मामला आया था, जिसका उन्होंने इलाज किया और संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। दोबारा हमला करने के मामले में भी आरोपिओ को पहले से दर्ज FIR में नामजद कर शामिल करने के साथ-साथ 2 अज्ञात को भी आरोपी बनाया है।  

गौरतलब है कि फगवाड़ा सिविल अस्पताल में पहले भी कई बार इस तरह की मारपीट की घटनाएँ हो चुकी हैं। लेकिन अस्पताल में पुलिस प्रशासन द्वारा तैनात गार्डों के बावजूद, इस तरह की वारदातें ऐसे अपराधियों के हौसले बढ़ाने का काम कर रही हैं। पुलिस प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।  

No comments