ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में मानसून की दूसरी झमाझम बारिश ....

- लोगों को गर्मी से मिली राहत, निचले क्षेत्रों में जलभराव, तापमान में भी गिरावट   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

पंजाब के कपूरथला में आज मानसून की दूसरी बारिश के चलते दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई है। रविवार सुबह 10 बजे से लगभग 12 बजे तक मूसलाधार बारिश से जलथल हो गया। जिससे तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आई है। इस झमाझम बारिश से जहाँ लोगो को गर्मी से राहत मिली है वहीँ शहर के कई निचले इलाको में जलभराव भी हुआ। मानसून की इस दूसरी बारिश से कुछ निचले इलाको में 2 फीट तक पानी जमा हो गया है। जिससे लोगों को भारी दिक्कत हुई।   

हालाँकि कपूरथला में कल रात से बदल छाए हुए थे। लेकिन सुबह 10 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और जल्दी ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों की छतों से पानी भी टपकने लगा है।   

शहर के सत्यनारायण मंदिर बाजार, कोटु चौक, ठंडी सड़क, माल रोड और पुरानी कचहरी चौक के आसपास, जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट के अलावा कई इलाको में पानी भर गया। और नगर निगम का ड्रेन सिस्टम पूरी तरह से असफल दिखा। हालांकि इस बारिश से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट भी आई, जिससे लोगो गर्मी से राहत महसूस की है। 

No comments