ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार की आत्महत्या ....

- घरवाली से चल रहा था झगड़ा, मायके गई घरवाली को वहां जाकर की थी मारपीट, सम्बंधित थाना में हुआ था केस   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के इंद्र विहार क्षेत्र में आज दोपहर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर है।  घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर इंचार्ज और सिटी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीँ मौके पर पहुंचे DSP सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति घरवाली से चल रहे झगड़े से डिप्रेशन में था। इसी कारण उसने ने खुद को गोली मारी है। वहीँ प्राथमिक जाँच में यह बात भी सामने आई है कि जिस पिस्टल से उसने गोली मारी वह अवैध था।  

मृतक व्यक्ति की पहचान सुखचैन सिंह (48 वर्ष) उर्फ सुक्खा पुत्र बक्शीश सिंह वासी इन्दर विहार कॉलोनी कपूरथला के रूप में हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुखचैन सिंह उर्फ़ सुक्खा का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रह था। और वह कई दिनों से करतारपुर में मायके गई हुई थी। कुछ दिन पहले सुखचैन सिंह ने अपने ससुराल जाकर अपनी पत्नी मारपीट भी की थी। जिसके चलते सम्बंधित थानान में उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। और पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस की धर पकड़ से बचने के लिए वह इधर-उधर घूम रहा था। इसी के चलते आज दोपहर सुखचैन सिंह ने अपने घर के नजदीक खाली प्लॉट में जाकर अपने आप को पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। यह भी बता दे कि मृतक सुखचैन के दो बेटे है और वह शादीशुदा है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेड़ा तथा सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। और पिस्टल भी कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। वहीँ डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जाँच में यह बात भी सामने आई है कि उक्त व्यक्ति ने जिस देसी पिस्टल से गोली मारी वह लाइसेंसी नहीं है।  

No comments