ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में जबरदस्ती फसल काटकर जमीन का कब्जा करने के प्रयास ....

- थाना सदर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में अपने ही भाइयों की जमीन की जबरदस्ती फसल काटकर कब्जा करने के प्रयास में थाना सदर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।  

जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव रायपुर फराला जिला जालंधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन कुलविंदर कौर गांव पलाही में लखबीर सिंह से शादीशुदा है और वह विदेश में रहते हैं। उसने बताया कि उसकी बहन की 8 कनाल आठ मरले जमीन के अतिरिक्त जेठानी की 11 कनाल 12 मरले जमीन पर वह वर्ष 2017 से खेती-बाड़ी व देखभाल करता है। ज्ञान सिंह ने बताया कि उसके बहनोई का भाई धनवंत सिंह अनेक बार उनकी फसल काट चुका है और अब उसने फिर दोबारा फसल काटकर जबरदस्ती कब्जे का प्रयास किया है।  

उन्होंने बताया कि जब वह ऐसा करने से रोकते हैं तो वह जान से मारने की धमकियां देता है। ज्ञान सिंह ने बताया कि धनवंत सिंह ने एक लड़की शालू सोनिया पुत्री बलदेव राज निवासी गड़ा जिला जालंधर को मकान में रखा हुआ है, जो उनके खिलाफ झूठी शिकायतें पुलिस को करती है। एएसआई गुरमुख सिंह के अनुसार ज्ञान सिंह की शिकायत पर धनवंत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, बिल्लू पुत्र महां सिंह, संदीप सिंह पुत्र बिल्लू, मच्छरू निवासी पलाही, शालू सोनिया पुत्री बलदेव राज निवासी गड़ा व नरेंद्र कुमार उर्फ पहलवान पुत्र किशन लाल निवासी अंबेडकर नगर फिल्लौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।  

No comments