ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान --- स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद ,...?

-  शाहिद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर 31 जुलाई को गजटेड छुट्टी की घोषणा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

पंजाब सरकार ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस 31 जुलाई को पूरे प्रदेश में गजटेड छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम अब शहीद उधम सिंह मार्ग रखा जाएगा। 

सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। कैबिनेट मंत्री और AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी कि गुरुवार को CM भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मिलकर इस रोड का नाम करण करेंगे। 

अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीद उधम सिंह का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। उनकी इस कुर्बानी का पूरा देश ऋणी है, जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता। ऊधम सिंह का जन्म सुनाम में हुआ था। ऐसे में कंबोज समाज की यह लंबे समय से मांग थी कि उनके शहीदी दिवस पर केवल सुनाम में नहीं, बल्कि पूरे पंजाब में अवकाश घोषित किया जाए, क्योंकि उस दिन पूरे राज्य में कई कैंप और समारोह आयोजित किए जाते हैं। 

इस मांग को अमन अरोड़ा ने CM भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के समक्ष रखा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने इस पर सहमति जताते हुए निर्णय को लागू कर दिया है।  


No comments