जरुरी खबर --- सेवाकेंद्र के कार्य समय में वृद्धि ..... ?
- सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक करवा सकेंगे काम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सरकारी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सेवाकेंद्र SDM कार्यालय फगवाड़ा के कार्य समय में वृद्धि की गई है। अब यह सेवाकेंद्र नए समय के अनुसार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।
इस बारे जानकारी देते हुए DC अमित कुमार पांचाल ने बताया कि इस निर्णय से नागरिकों को अपने दफ़्तरी या निजी जीवन में किसी व्यवधान के बिना आसानी से सरकारी सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से वह लोग जो दिनभर कार्यालय या काम में व्यस्त रहते हैं। वह अब शाम के समय भी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि सेवाकेंद्र पर आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए यह वृद्धि आवश्यक थी। नए समय के अनुसार सेवाकेंद्र प्रत्येक दिन (रविवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) लगातार सेवाएं प्रदान करता रहेगा।
No comments