ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ट्रक - बाइक की टक्कर -- बच्चे सहित 4 घायल .....

 - 3 वर्षीय बच्चे के साथ घर लौटते समय हुआ हादसा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में जम्मू पैलेस ने नजदीक आज ट्रक और एक बाइक में टक्कर होने की घटना घटी है। जिसमे तीन युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जिन्हे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जग्गू शाह डेरा वासी कुलदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों (निशान पुत्र बलविंदर, पवनदीप सिंह पुत्र पूरन सिंह, गुरसाहिब सिंह (3वर्ष) पुत्र कुलदीप सिंह) के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वह जम्मू पैलेस के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

इस घटना में सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ. जशन घायलों का उपचार कर रहे हैं। घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को भी दे दी है।  

No comments