ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में महिला की चेन झपट कर भागे झपटमार काबू , FIR दर्ज ....

- पूछताछ के लिए अदालत से मिला 2 दिन का पुलिस रिमांड 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सबडिवीजन भुलत्थ मे एक महिला की सोने की चेन झपट कर बाइक पर भागे दो लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।   

जानकारी अनुसार पीड़ित सुखविंदर कौर निवासी गांव कमराएं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिन वह घर की तरफ आ रही थी कि रास्ते में पीछे से बिना नंबरी बाइक पर आए दो लुटेरों ने जबरी उसके गले में पहने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।  घटना की सूचना थाना भुलत्थ पुलिस को दी।   

पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों लुटेरों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान वरिंदर उर्फ सन्नी व दीपक कुमार दोनों निवासी अंबगढ़ करतारपुर के रुप में हुई है। दोनों लुटेरों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ASI मनजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को काबू कर आज माननीय अदालत में पेश किया गया था। जहां से पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है। 

No comments