पंजाब के पूर्व मंत्री मजीठिया 7 दिन के पुलिस रिमांड पर .....
- मजीठिया को बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को आज विजिलेंस टीम ने अदालत में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें कल अमृतसर उनके निवास से हिरासत में लिए था।
आज गुरुवार को उनकी मोहाली कोर्ट में पेशी हुई। यहां कोर्ट में विजिलेंस ने 12 दिन की रिमांड मांगकर काफी देर तक बहस की। जिसके बाद अदालत ने 7 दिन का रिमांड दिया है। मामले में अब अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।
बता दे की मजीठिया को टाइट सिक्योरिटी के बीच आज मोहाली कोर्ट में पेश किया था। यहां मजीठिया के समर्थक भी पहुंच गए थे, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने उन्हें डिटैन कर लिया। वहीं अकाली नेता दलजीत चीमा को भी कोर्ट के बाहर नहीं रुकने दिया। पुलिस ने उन्हें भी डिटैन किया।
हालाँकि यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। सभी राजनीतिक दल इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीँ इस मुद्दे पर CM मान ने प्रतिकिर्या देते हुए कहा कि पूरे कानून के तहत कागजी कार्रवाई की गई है। जो लोग इनका साथ देंगे, वह भी दोषी होंगे।
No comments