कपूरथला जिले की एक दाना मंडी में चली गोली, एक घायल ...
- घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए किया रेफर, पुलिस मामले की कर रही जांच
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी की दाना मंडी में दोपहर को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि घायल के परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों सहित तीन अज्ञात पर FIR दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
घायल युवक बॉबी ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ दाना मंडी सुल्तानपुर लोधी में मौजूद था। इसी बीच मेरे एक मित्र को किसी ने फोन करके बात करने को कहा। जिसके बाद 10-12 युवक अलग-अलग वाहनों में सवार होकर अनाज मंडी में पहुंच गए। जिनसे हमारी बहस हुई और उन्होंने हमें गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान उनमें से एक युवक ने हम पर गोली चला दी। जो मेरी कमर के करीब लगी है। इस घटना के बाद उक्त सभी युवक मौके से फरार हो गए तथा मुझे मेरे दोस्तों द्वारा सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में लाकर उपचार शुरू करवाया गया।
उधर, मामले को लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस टीम और डीएसपी सुल्तानपुर लोधी मौके पर सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस पीड़िता का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।
सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि एक युवक घायल अवस्था में हमारे पास भर्ती हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कपूरथला रेफर कर दिया गया है।
एसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता के बयान के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही सुलतानपुर लोधी के डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जिनको जल्द ही काबू कर दिया जाएगा।
No comments