ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाबी सिंगर की जगुआर कार की लंदन में तोड़फोड़, कीमती बेग चोरी ....

सिंगर ने गाड़ी के पास खड़े होकर बनाई विडिओ सोशल मिडिया पर साँझा की  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की जगुआर कार की लंदन में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि सुनंदा की कार का पिछला शीशा तोड़कर चोर महंगे बैग और अटैची चोरी कर गए हैं। जिसमे काफी सामान था। वहीँ बता दे कि सिंगर सुनंदा शर्मा इन दिनों लंदन में किसी काम से पहुंची हैं। 

यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। सिंगर ने इस सारे मामले की जानकारी खुद सोशल मिडिया पर साझा की है। सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाड़ी के पास खड़े होकर बनाई विडिओ में कहा कि मैं इस वक्त लंदन में हूं और यह मेरी कार की स्थिति है। लंदन में शरारती तत्वों ने मेरे बैग चोरी कर लिए हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि मेहनत के पैसों से खरीदें गए दो लुई वुइटन के बेशकीमती बैग, एक अटैची और एक लुई वुइटन का हैंडबैग चोरी हो चुका है। दोनों बैग मेरे फेवरेट थे। मेरी गाड़ी के साथ उन्होंने क्या किया है। इसमें मेरा बहुत कुछ चला गया।  

No comments