कपूरथला की पॉश कॉलोनी में घर को चोरों ने बनाया निशाना --- लाखो के गहने और नकदी चोरी ....
- मेन गेट खोला तो चोर अंदर ही खड़ा था, शोर मचाने पर छत के रास्ते हुआ फरार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की पॉश कॉलोनी गोपाल पार्क में एक बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लगभग 70 से 80 हजार रुपए की नगदी व 2 तोले सोने के गहने चोरी कर फरार हो गए है। घटना का पता चलने पर परिवारने तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम को सूचित किया। सूचना मिलने पर PCR टीम के ASI बलविंदर सिंह व ASI कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है। परिजनों ने लिखित शिकायत भी थाना सिटी पुलिस को दे दी है।
जानकारी अनुसार पीड़ित संदीप कुमार पुत्र कीमती लाल वासी गोपाल पार्क ने पुलिस को बताया कि वह सुबह रोजाना की तरह काम पर चला गया था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम के सिलसिले में नई कचहरी गए हुए थे। जब वह वापिस करीब 10:30 बजे घर लौटे और मेन गेट का दरवाजा खोलने लगे तो उन्होंने देखा कि एक युवक घर के अंदर खड़ा था। तभी उन्होंने चोर चोर कह कर शोर मचाना शुरु कर दिया। इतने में चोर घबरा गया और घर की छत्त पर जा चढ़ा कर घर के पीछे लगे एक पेड़ की मदद से नीचे उतर पीछे के रास्ते भाग निकला है। लोगों ने घर के पीछे जाकर चोर का पीछा करने का भी प्रयास किया। लेकिन वह हाथ नहीं आया।
संदीप कुमार ने यह भी बताया कि जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। प्राथमिक जाँच में अलमारी में रखी करीब 40-50 हजार रुपए की नगदी व गोलक में पड़ी करीब 20 हजार रुपए नगदी तथा 2 तोले सोना चोरी हो चुकी थी।
जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी। सूचना मिलते ही PCR पीसीआर टीम के एएसआई बलविंदर सिंह व एएसआई कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार से नुक्सान बारे जानकारी हासिल की। जिसके बाद पीसीआर कर्मी घर की बैकसाइड पर लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने लगे। लेकिन अभी तक चोर का कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने चोरी संबंधी लिखित शिकायत थाना सिटी पुलिस को भी दे दी है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है।
No comments