ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने चोरी.....

- परिवार गया था अमृतसर साहिब, वापिस आकर देखा तो ताले टूटे हुए मिले  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के कस्बा नडाला में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने तथा नगदी चोरी किए जाने की घटना घटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सुभानपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सुभानपुर SHO अमनदीप नाहर ने भी की है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित रणजीत सिंह पुत्र गोरा वासी नडाला ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 जून को वह अमृतसर में किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। अगले दिन जब वह वापस आए तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे, और अलमारिओ में पड़ा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि चोर रसोई की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया।  

रणजीत सिंह ने यह भी बताया कि चोर उनके घर से दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां (15 ग्राम), एक सोने की मुंदरी, 4 सोने की बालियां (14 ग्राम) तथा 10000 की नगदी चोरी करके ले गए हैं। 

थाना सुभानपुर SHO अमनदीप नाहर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह मामले की घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरो की जांच कर रहे है।   

No comments