ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मॉडर्न जेल में लड़ाई-झगड़ा छुड़ाने गए कैदी से हुई मारपीट, सिविल में भर्ती ...

- पुलिस मामले की जांच में जुटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला मॉडर्न जेल में बैरक के बाहर हो रहे झगड़े को छुड़ाने गए कैदी से मारपीट कर उसे घायल करने की खबर है। घायल कैदी को जेल स्टाफ द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।  

जानकारी अनुसार कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद राजन पुत्र डेनियल ने बताया कि जब वह जेल के अंदर हो रहे झगड़े को छुड़ाने गया तो एक पक्ष ने उस पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

घायल राजन का उपचार इमरजेंसी वार्ड में डा. आशीषपाल सिंह द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

No comments