कपूरथला में वकीलों के चेमबरो को चोरो ने बनाया निशाना ....
- गर्मिओ की छुट्टी पर गए वकीलों के 10 से अधिक चैंबरों में लगे AC की कॉपर पाइप चोरी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में वकीलों के चैंबरों में लगे AC की कॉपर पाइप चोरी होने की घटना घटी है। घटना की सूचना के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स वकीलों के प्रधान की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO सोनमदीप कौर ने भी की है।
बता दे कि गौरतलब है कि सुल्तानपुर लोधी में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में 15 जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई। जिसके चलते वकील छुट्टियां मना रहे है। वहीँ इन दिनों का फायदा उठाते हुए बेखौफ चोरों ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स परिसर में बने वकीलों के चैंबरों को निशाना बनाया है,और 10 वकीलों के चैंबरों में लगे एयर कंडीशनर की ताम्बे की GAS पाइपों को चोरी कर ले गए है।
वहीँ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जरनैल सिंह संधा के अनुसार बीती रात चोरों ने करीब 10 AC के कॉपर पाइप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जरनैल सिंह संधा ने थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसके बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। SHO सोनमदीप कौर ने दावा किया है कि चोरो को जल्द ही काबू कर लिया जायगा।
No comments