कपूरथला के साइंस सिटी में प्राकृतिक फोटोग्राफी दिवस --- प्राकृतिक दृश्यों की प्रदर्शनी ....
- प्राकृतिक संरक्षण के लिए फोटोग्राफी एक शक्तिशाली उपकरण
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुष्पा गुझराल साइंस सिटी द्वारा “प्राकृतिक फोटोग्राफी दिवस” पर एक प्रेरणादायक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जहाँ प्राकृतिक की महत्ता के प्रति आम लोगों में जागरूकता पैदा करना था। वहीं हमारी मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती पर प्राकृतिक के सकारात्म्मक प्रभावों को उजागर करना था। इस प्रदर्शनी में प्राकृतिक की अनमोल देन पक्षियों और अन्य प्राकृतिक दृश्यों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर दिखाई गई सभी तस्वीरें जम्मू विश्वविद्यालय के मशहूर ईको फोटोग्राफर डॉ. परमल कुमार द्वारा खिंची गई थीं।
इस अवसर पर साइंस सिटी की डायरेक्टर डॉ. राजेश गोवर ने फोटो ग्राफी दिवस के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह दिवस हर साल 15 जून को प्राकृतिक नजारों के प्रति लोगों को उत्साहित करने की आशा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी एक ऐसी शानदार कला है जो हमें प्राकृतिक दुनिया की नाजुकता और कोमलता को दर्शाने और साझा करने के योग्य बनाती है। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी का वातावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने में अहम रोल है।
उन्होंने कहा कि इस समय प्रकृति की संरक्षण और मानव गतिविधियों के वातावरण पर पड़ रहे प्रभावों का अध्ययन और निगरानी के लिए प्राकृतिक फोटोग्राफी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब बहुत पहले की तुलना में कहीं अधिक प्राकृतिक क्षेत्रों पर कब्जा करके उन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है, और यह ऐसा समय है जब मानव की गतिविधियां लगातार प्रकृति पर बुरे प्रभाव डाल रही हैं।
फोटोग्राफी इस सतत प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखने में मददगार है कि हम कहां खड़े हैं और कितनी चीजें खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी के जरिये हम फिर से प्रकृति से जुड़कर वातावरण की बहाली और जैव-विविधता की रक्षा के प्रयास कर सकते हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से साइंस सिटी ने पर्यटकों को अपने आस-पास के प्राकृतिक दृश्यों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
No comments