कपूरथला में नाबालिक को शादी का झांसा देकर भगा ले गया युवक, FIR दर्ज ...
- पुलिस युवक व लड़की की तलाश में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना सिटी पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस युवक व लड़की की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव औजला बनवाली वासी एक महिला ने बताया कि 15 मई को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से किसी काम के लिए गई थी। लेकिन घर वापिस नहीं आई। उन्होंने अपने तौर पर बेटी की काफी तलाश की और पड़ोसियों व रिश्तेदारों से भी पूछा। लेकिन को सुराग नहीं मिला।
प[पीड़ित ने यह भी बताया कि अब उन्हें पता चला है कि उनकी बेटी को सुखराज सिंह वासी नई आबादी सर्कुलर रोड कपूरथला शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर नाबालिक और आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

















No comments