कपूरथला में एक घर को चोरो ने बनाया निशाना, लाखो का समान चोरी, CCTV में कैद .....
- परिवार घर को ताला लगाकर नजदीक ही पाठ के भोग पर गए थे, FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी की फौजी कालोनी रणधीरपुर में एक घर से चोरो दवारा 80 हजार रुपए की नगदी व 10 तोले सोना चोरी करने की खबर है। चोरो की गतिविधि CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। वहीँ पीड़ित की शिकायत परअज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI जुगिन्दर सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपिओ की पहचान की जा रही है।
जानकारी अनुसार पीड़ित बलकार सिंह वासी फौजी कालोनी रणधीरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मई सुबह 11 बजे वह घर को ताला लगाकर परिवार समेत गांव में ही पाठ के भोग पर गए हुए थे। जब दोपहर करीब 02:30 बजे घर वापिस आए तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब सामान की जांच की तो घर से 80 हजार रुपए की नगदी व 10 तोले सोना चोरी हुआ था। चोरो की गतिविधि नजदीक लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। उन्होंने घटना की शिकायत थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को कर दी।
सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। जाँच अधिकारी ASI जुगिन्दर सिंह ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

















No comments