कपूरथला पुलिस से देसी पिस्तौल सहित 3 बदमाश किए काबू, FIR दर्ज ...
- बाइक सवार बदमाशों से 6 कारतूस और 2 लोहे के खण्डे भी बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन फगवाड़ा के सतनामपुरा थाना पुलिस ने अपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई महिम के दौरान बाइक सवार 3 बदमाशों को काबू कर उनके पास से एक देशी पिस्तौल, 6 कारतूस व 2 लोहे के खण्डे भी बरामद किये है। बदमाशो के खिलाफ थाना सतनामपुरा में FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI सुखजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिस दौरान कई अहम खुलासे होने के आसार है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ASI सुखजिंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधिक तत्वों की तलाश में कोटरानी चौक भानोकी की रोड पर मौजूद थे। तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि प्रियांशु व प्रिंस कुमार दोनों पुत्र नारायण और अर्शदीप सभी वासी नांगल कॉलोनी फगवाड़ा स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं। जो कि अवैध देसी पिस्तौल तथा घातक हथियार से लैस है। तीनो बाइक पर फगवाड़ा शहर की तरफ आ रहे हैं।
पुलिस ने उक्त रोड पर एक रिसॉर्ट के नजदीक नाकेबंदी कर ली। इसी दौरान तीनों बाइक सवार बदमाशों को शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की गई। आरोपिओ ने अपनी पहचान प्रियांशु व प्रिंस कुमार तथा अर्शदीप तीनो वासी नांगल कॉलोनी फगवाड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों से की तलाशी ली तो उनके पास से 32 बोर का एक देसी पिस्तौल मिला और पिस्तौल में लोड 6 कारतूस तथा बाइक के बीच में बैठे प्रिंस कुमार और अर्शदीप की कमीज के अंदर से 2 लोहे के खण्डे बरामद हुए है। पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों को बाइक सहित काबू कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत थाना सतनामपुरा में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

~2.jpeg)















No comments