कपूरथला में एक छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले गया युवक, FIR दर्ज ....
- आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन भुलत्थ में पुलिस ने 12वीं कक्षा की छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में गांव राजपुर भुलत्थ निवासी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 96 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नं.13 भुलत्थ निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां है। बड़ी बेटी बीए की छात्रा है। उससे छोटी 12वीं कक्षा में है व सबसे छोटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी 12 मई को घर से यह कह कर निकली कि वह दुकान जा रही है। लेकिन वापिस घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने तौर पर बेटी की काफी तलाश की। मगर कोई सुराग नहीं मिला। अब उन्हें पता चला है कि उसकी बेटी को लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा निवासी गांव राजपुर भुलत्थ शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है।
जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत थाना भुलत्थ पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 96 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

















No comments