ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक विवाहिता से दहेज की खातिर मारपीट, पति पर FIR दर्ज ....

- दहेज व पैसे लाने से किया इंकार तो मारपीट कर घर से निकाला  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना सिटी पुलिस ने एक विवाहिता को दहेज की खातिर तंग परेशान, मारपीट व घर से निकालने के आरोप में उसके पति के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नैना पाली वासी प्रकाश एवन्यू कपूरथला ने बताया कि उसकी शादी सिमरनजोत सिंह वासी ग्रीन एवन्यू कपूरथला के साथ पूरे रीति रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की खातिर तंग परेशान करने लगे। कई बार गणमान्यों दवारा समझाने का प्रयास भी किया गया। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तथा दहेज व पैसों की मांग को लेकर अकसर उसके साथ मारपीट करते रहते। जब उसने मायके से दहेज व पैसे लाने से इंकार किया तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।  

जिसके बाद इसकी शिकायत थाना सिटी पुलिस को कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी पति पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 


No comments