पंजाब के इस जिले में DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी ...
- मेल के IP एड्रेस की जाँच की जा रही
खबरनामा इंडिया बबलू। लुधियाना
पंजाब के लुधियाना जिले में बुधवार सुबह DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक मेल दवारा मिली है। जिसके बाद DC ऑफिस में मौजूद सभी अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। वहीँ इस मेल के बाद जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। और पुलिस जांच में जुट गई है और मेल के IP एड्रेस की जाँच की जा रही है। बताया जा रह है कि जब यह धमकी भरी मेल मिली उस समय ऑफिस में 150 के करीब लोग थे। सभी को तुरंत बाहर निकाल दिया था।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने डीसी कार्यालय में जांच की जाँच टीमों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। DC हिमांशु जैन के अनुसार यह धमकी असली है या फेक इसको पुलिस अधिकारी ही बता सकते हैं। पुलिस प्रशासन जो भी निर्देश सुरक्षा को लेकर देगा कर्मचारी और अधिकारी उसका पालन करेंगे।
DC हिमांशु जैन ने एक मिडिया हॉउस को बताया कि सुबह पौने 9 बजे एक ई-मेल मिली थी, जिसमें RDX से डीसी दफ्तर को उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही तुरंत साइबर सेल और पुलिस कमिश्नर को सूचित कर दिया। E-मेल का पूरा डेटा और फॉरमेट पुलिस को भेज दिया है।


















No comments