माँ भद्रकाली जी के मेले के उपलक्ष में आज विशाल शोभायात्रा --- निगम कमिश्नर ने भी माथा टेका
- निगम कर्मिओ दवारा सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में माता भद्रकाली जी के 78वें एतिहासिक मेले में शाम को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तेय्यरिओ में सेकड़ो भक्त जुटे हुए है। वहीँ श्रद्धा व उत्साह के साथ शेखूपुर में माता भद्रकाली मंदिर में भक्तो की कतारे लगी हुई है। निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने भी मंदिर पहुँच महामाई के समक्ष माथा टेका और मेले के लिए निगम कर्मिओ दवारा सफाई व्यवस्था और अन्य कार्यो का जायजा लिया।
78वें एतिहासिक मेले संबंधी मुख्य समारोह 23 मई को आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में आज 22 मई को श्री ब्रह्मकुंड मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जायगी। इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के अलावा विभिन्न प्रदेश के कई जिलों से आये बैंड बाजे, हाथी, घोड़े भी शामिल होंगे। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाज़ारो से होती हुई देर रात माता भद्रकाली मंदिर में जाकर संपन्न होगी।
श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेलफेयर सोसायटी के प्रधान पुरुषोत्तम पासी, चेयरमैन राधे श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष भूपिंदर आनंद, महासचिव अभिषेक आनंद बिन्नी व मैनेजर मनीष शर्मा ने बताया कि भव्य शोभायात्रासायं 5 बजे शालीमार बाग ब्रह्मकुंड शिव मंदिर से शुरू होगी। और रात माता भद्रकाली के भवन पर पहुंचने के बाद मां का जागरण भी होगा। जिसमें अनुराग शर्मा एंड पार्टी (तलवाड़ा), दीपक गोगना एंड पार्टी (चंडीगढ़) महामाई का गुणगान करेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले वाले दिन शुक्रवार 23 मई को सुबह 8 से 10 बजे तक कवि दरबार होगा, 10 बजे चंडी हवन होगा, जिसमें दोपहर 1 बजे पूर्ण आहुति डाली जाएगी, जिसके बाद 2 से 7 बजे तक महामाई का गुणगान किया जाएगा। जिसमें राजन राज खुशप्रीत एंड पार्टी (करतारपुर), मनी सभ्रवाल एंड पार्टी (कपूरथला) तथा यामहा आर्केस्ट्रा (जालंधर वाले) अपनी हाजिरी दर्ज करवाकर श्रद्धालुओं को महामाई के गुणगान से मंत्रमुग्ध करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि 24 मई को दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक माता जी का गुणगान में दीपक एंड पार्टी (जालंधर ) अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक कपूरथला ग्रुप खाटू शाम जी के भजन गाएगा। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को इन धार्मिक समारोहों में शामिल होकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।



.png)
















No comments