ब्रेकिंग न्यूज़

खास खबर --- कपूरथला में सिंगापुर कार्निवल की एंट्री हुई फ्री, समय भी बढ़ा, पढ़े ,... ??

- जनता की पूजा मांग पर कार्निवल प्रबंधको ने 25 मई तक बढ़ाया कार्निवाल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के शालीमार बाग में चल रहे सिंगापुर कार्निवल के प्रबंधकों ने जनता की मांग को देखते हुए कार्निवाल का समय बढ़ा दिया गया है। वहीं जनता की पुरजोर मांग पर जहां समय 25 मई तक बढ़ाया गया है, वही इस दौरान आने वाले दर्शको की एंट्री फीस भी फ्री कर दी गई है। इसकी पुष्टि प्रबंधक पवन कुमार एवं रविंदर कुमार दत्ता करते हुए बताया कि यह फैसले कपूरथला की जानता की मांग पर किये गये है।  

बता दें कि कपूरथला के शालीमार बाग़ में 28 अप्रैल से 19 मई तक सिंगापुर कार्निवल चल रहा था। जिसमे आकर्षक झूले ओर खरीद फरोख्त के लिए घर के समान के कई बेहतर और सस्ते स्टॉल भी लगे हुए है। जिसमे आने वाले दर्शक खरीददारी करने में रूचि दिखते है। 

प्रबंधक पवन कुमार एवं रविंदर कुमार दत्ता ने बताया कि सिंगापूर कार्निवल का समापन 19 मई को होना था। लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए कार्निवल प्रबंधको की टीम ने समय बढ़ा कर अब 25 मई कर दिया है। वही प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि जनता के उत्साह और उनकी मांग को देखते हुए जहां समय बढ़ाया गया है वही गेट एंट्री फ्री कर दी गई है। ताकि अधिक से अधिक लोग कार्निवल में पहुंचकर आनंद उठाएं और खरीदारी भी करें।  


No comments