ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ऐतिहासिक माँ भद्रकाली मेले को लेकर DC के आदेश .....

- मंदिर के नजदीक और शोभायात्रा दौरान रास्ते में पड़ती सभी शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

ऐतिहासिक माँ भद्रकाली जी के 78वें मेले को लेकर DC कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने विशेष आदेश जारी किये है। जिसमे 22 मई को श्री ब्रह्मकुंड मंदिर से निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के चलते शोभा यात्रा के रूट में पड़ते सभी शराब के ठेके और मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीँ 23 मई को मेले के दौरान मंदिर और गांव शेखूपुर के आसपास मीट और शराब की दुकाने बंद रहेंगी। 

DC दवारा जारी आदेश में भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 2023 की धारा 163 और पंजाब शराब लाइसेंस नियम, 1956 की धारा 37 (9) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए DC पांचाल ने कहा कि मेले के धार्मिक महत्व को देखते हुए कपूरथला उप-मंडल में शोभा यात्रा के मार्ग पर 22 मई को शोभा यात्रा के दौरान शराब के ठेके और मीट की दुकानें बंद रखी जाएंगी। 

DC अमित कुमार दवारा जारी आदेश में इस नोटिस को जनता तक पहचाने के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पां करने के निर्देश भी दिए है। और इन आदेशों की उल्लंघना करने वाले वालों पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी।  


No comments