ब्रेकिंग न्यूज़

माँ भद्रकाली मेले की सुरक्षा में तैनात होंगे 300 से अधिक पुलिसकर्मी ...

- पुलिस अधिकारी मां भद्रकाली के समक्ष हुए नतमस्तक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में ऐतिहासिक मां भद्रकाली जी के 78वे मिले को लेकर जहां भक्तों में भरी उत्साह देखा जा रहा है। वहीँ मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए है। इन पर्बंधो का जायजा देने के लिए आज डीएसपी दलजीत सिंह की टीम ने मंदिर परिसर के आसपास दौरा किया। और अधिकारिओ ने महामाई के दरबार में पहुंचकर नमन भी किया। उन्होंने सुरक्षा के किये इंतज़ाम से सम्बन्धी मंदिर कमेटी सदस्यों विशेष चर्चा भी की है।   

शेखूपुर में ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचे डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और शोभायात्रा तथा मेले के दिन लगभग 300 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।  

जिसमें भीड़ का फायदा उठाने वाले आपराधिक तत्वों पारा नजर रखने के लिए सीआईए टीम के साथ-साथ कुछ सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीएसपी दलजीत सिंह के साथ DSP उपकार सिंह, सिटी थाना एसएचओ विक्रमजीत सिंह पीसीआर तथा ट्रैफिक पुलिस की टीम भी मौजूद थी। जिन्होंने मंदिर के आसपास लगने वाले अस्थाई बाजार में पुलिस कर्मियों की तैनाती को देखते हुए कर्मियों को विशेष निर्देश भी दिए हैं। 


No comments