ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA स्टाफ ने एक नशा तस्कर को किया काबू, 130 ग्राम हेरोइन बरामद ....

- आरोपी के खिलाफ थाना सदर में FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला CIA स्टाफ ने आनंदपुर साहिब खालसा एकेडमी लक्खन कला के समीप स्कूटी सवार एक नशा तस्कर को रंगे हाथ काबू किया है। जिसके कब्जे से 130 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एएसआई केवल सिंह पुलिस टीम के साथ गांव बिशनपुर, लक्खन कलां, हमीरा की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम गश्त करती हुई आनंदपुर साहिब खालसा एकेडमी लक्खन कलां के समीप तो सामने से एक युवक स्कूटी नं.पीबी02ईजी-0153 पर आता दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा। तभी स्कूटी स्लिप हो गई और वह सड़क पर गिर गया और फिर उठकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उसे काबू कर लिया। 

पूछताछ में उसने अपना नाम तर्षबीर सिंह वासी गांव जल्लूवाल ब्यास अमृतसर बताया। जिसके कब्जे से पुलिस टीम को 130 ग्राम हेरोइन व 70 रुपए बरामद हुए। आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 


No comments