ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, CCTV वायरल ....

- अज्ञात युवकों ने रोककर की मारपीट  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के मोहल्ला लाहोरी गेट में कुछ अज्ञात युवकों दवारा एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल करने की खबर है। इसकी एक CCTV विडिओ भी वायरल हो रही है। घटना के बाद घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उपचार के बाद घायल की MLR काट कर सिटी थाना पुलसि को भेज दी है।  

 सिविल अस्पताल में उपचाराधीन राजेश कुमार पुत्र सुंदरशाम वासी मोहल्ला दीवान सौदागर ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है तथा रविवार शाम को वह अपने साथी के साथ कुष्ठ आश्रम के नजदीक किसी ग्राहक को सामान की सूची देकर घर लौट रहा था। तो रास्ते में मोहल्ला लाहोरी गेट के नजदीक 3-4 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया तथा गाली-गलौज करने लगे। उसने जब विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  

घायल राजेश कुमार को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल एमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।  जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उपचार करने के बाद एमएलआर काटकर संबंधित थाने को भेज दी है। और बताया कि घायल की हालत अब खतरे से बाहर है।  

No comments