ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में आधी रात को दीवार तोड़ घर में घुसे चोर, लाखों का सामान चोरी .....

- स्टोर की दीवार तोड़, अलमारी में पड़े गहने तथा नगदी पर किया हाथ साफ़, FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा के गांव टाडा भगाणा में एक घर में आधी रात को स्टोर की दीवार तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने 12000 नगदी, सोने की चैन तथा पीतल के बर्तन चोरी करने की खबर है। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना रावलपिंडी पुलिस ने जांच शुरू करते हुए फिलहाल अज्ञात आरोपिओ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI परगट सिंह ने भी की है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित गुरजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी गांव टाडा भगाणा ने बताया कि 2-3 मई की रात को लगभग 2:30 बजे कुछ आवाज़ सुनकर नींद खुल गई। लेकिन उसने आवाज को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद जब वह सुबह उठे तो देखा कि घर के स्टोर की दीवार तोड़कर कोई अज्ञात चोर अंदर घुसे और स्टोर में पड़ी अलमारी में पड़े पर्स से 12000 रुपए की नकदी, लगभग डेढ़ तोले सोने की चेन तथा पीतल के बर्तन चोरी कर फरार हो गए हैं। 

वही थाना रावलपिंडी की पुलिस ने पीड़ित गुरजीत सिंह के बयान पर फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जाँच अधिकारी ASI परगट सिंह ने बताया कि आरोपिओ की तलाश की जा रही है। 

No comments