ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में देर रात आंधी बारिश में एक पेड़ चलती कार पर गिरा, जानी नुकसान नहीं .....

- पेड़ को काटकर साइड करवा यातायात करवाया बहाल  - ASI  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में देर आंधी बारिश के दौरान जालंधर रोड पर एक पेड़ चलती कार पर गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की खबर है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं कार चालक और पास से गुजर रहे एक दोपहिया वाहन चालक भी वृक्ष की चपेट में आकर जख्मी हो गए है। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। 

घटना की पुष्टि साइंस सिटी चौंकी इंचार्ज ASI पाल सिंह ने करते हुए बताया कि घटना की सूचना के बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुँच घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया और गिरे हुए पेड़ को काट कर साइड करवा दिया है। और पेड़ गिरने से अवरुद्ध हुए रास्ते को खुलवा दिया है। इसमें लगभग 2 घंटे से अधिक का समय लगा। 

बता दे कि रविवार को देर रात तेज आंधी और बारिश के चलते जालंधर रोड पर एक पैलेस के नजदीक एक विशाल पेड़ अचानक जालंधर की तरफ जा रही वरना कार पर गिर गया। पेड़ गिरने से कार पूरी तरह दब गई। वहीँ एक थार गाड़ी भी इस पेड़ की चपेट में आ गई।  

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे साइंस सिटी चौकी इंचार्ज ASI पाल सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण यह हादसा हुआ है। वरना कार चालक को तुरंत गाड़ी से निकाल कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वरना कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।  

जबकि थार कार को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर गिरे हुए पेड़ को कटवा कर किनारे कर दिया है और अवरुद्ध हुए यातायात को बहाल करवा दिया।   

No comments